चलती कार में अचानक लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

कुरावर। नगर के खैड़ी मोहल्ले स्थित कुरावर-कालापीपल मार्ग पर गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक शिफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। कार क्रमांक एमपी 04 सीएफ 0421 को कुछ युवक धक्का मारकर और बार-बार सेल्फ करके स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते कार बुरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा वहीं पर मौजूद वार्ड पार्षद अनिल दरबार ने नगर परिषद की अग्निशमन को दुर्वज पर तत्काल सूचना दे उसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। लेकिन उक्त चार पहिया वाहन में सवार लगभग चार यात्री घटनास्थल से फरार हो गए.

कार में आग लगने के कारण कुरावर और कालापीपल दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।

Next Post

ट्रेन में सफर कर रहे युवक की बिगड़ी तबीयत, निशातपुरा स्टेशन से पहुंचाया अस्पताल

Thu Aug 27 , 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई. गुरुवार को निशातपुरा स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर युवक को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक सीहोर से दिल्ली मालवा एक्सप्रेस में सफर कर रहे 24 साल के युवक […]

You May Like