हरदा: कल्पना जब साकार होती है तब कला की सृष्टि होती है। सत्यम, शिवम्, सुंदरम की अभिव्यक्ति का नाम ही कला है। इस अभिव्यक्ति के दर्शन कलागृह की उच्च स्तरीय चित्रों में होंगे। अवसर है बाल दिवस के शुभ अवसर पर कलागृह की संचालिका, मशहूर चित्रकार, मेंटर,श्रीमती सुलेखा गुर्जर द्वारा उनके 121 विद्यार्थियों की 365 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी राजपूत छात्रावास हरदा में तीन दिवसीय 14 से 16 नवंबर आयोजित की जा रही है।
शनिवार को विधायक डॉ आर के दोगने भी इस अवसर पर पहुंचे। वह समस्त कलाकृतियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गये । प्रदर्शनी में कलागृह के बच्चों ने राम कथा, चित्रात्मक श्री हनुमान चालीसा, मां नर्मदा जी की रंगोली आर्ट से मनोहारी स्वरूप, राज्य स्तरीय लोक चित्र, विभिन्न कला विधाएं विशेष हैं। आर्ट कंसलटेंट श्रीमती सुलेखा गुर्जर के मार्गदर्शन में रूप में स्मरणीय रहेगा।
