नयी दिल्ली 06 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 11 जुलाई को ओडिशा के भुवनेश्वर में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को लेकर कांग्रेस पोस्टर जारी किया है।
इस रैली में श्री गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। श्री गांधी की इस रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पोस्टर जारी किया है, जिसमें कहा गया है ‘संविधान बचाओ’ रैली को श्री गांधी संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है।
कांग्रेस विश्वस्त सूत्रों के अनुसार श्री गांधी रैली में मांझी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार के ‘बढ़ते मामलों’ को उजागर करेंगे।
