ऑस्ट्रेलियाई चिड़ियाघर में शेर ने किया महिला पर हमला

सिडनी, 06 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड प्रांत के एक चिड़ियाघर में शेर ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसे जख्मी हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे के आसपास ब्रिस्बेन से 110 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित डार्लिंग डाउन्स चिड़ियाघर में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। रिपाेर्ट मिली थी कि 50 वर्षीय एक महिला पर एक जानवर ने हमला किया है। चिड़ियाघर की कर्मचारी महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है और उसे ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रसारण निगम ने बताया कि घटना में शामिल जानवर शेर था जिसने महिला पर हमला किया है।

 

Next Post

पाकिस्तान में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हुयी

Sun Jul 6 , 2025
इस्लामाबाद, 06 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान के कराची शहर में एक इमारत ढहने की घटना में बचाव दल ने कई और शव निकाले हैं जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है। सरकारी बचाव संगठन रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने रविवार को जानकारी दी कि पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह […]

You May Like