उन्नाव पीड़िता के पिता की मौत के मामले में कुलदीप सेंगर की जमानत याचिका खारिज

नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्नाव सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मृत्यु के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी।
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर एवं अन्य को निचली अदालत ने इस मामले में चार मार्च 2020 को दोषी ठहराया था । अदालत ने सेंगर को 10 वर्ष का कठोर कारावास, जुर्माना और मृतक के कानूनी उत्तराधिकारियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की सजा सुनाई थी।

कुलदीप सिंह सेंगर ने निचली अदालत के आदेश के विरुद्ध अपील दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि जब तक इस आदेश के खिलाफ उसकी अपील लंबित है तब तक सजा को निलंबित किया जाना चाहिए। सीबीआई ने अपीलकर्ता की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। उच्च न्यायालय ने कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा दायर सजा निलंबन की याचिका को खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि नाबालिग लड़की से बलात्कार से संबंधित मामले में उच्चतम न्यायालय ने अभियुक्त को जमानत देने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को निरस्त कर दिया था।

Next Post

आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का वृ्द्धि अनुमान 7.3 प्रतिशत किया

Mon Jan 19 , 2026
ब्रुसेल्स, 19 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत का वृद्धि अनुमान 0.7 प्रतिशत बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ के सोमवार को यहां जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य अपडेट में एक बार फिर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी […]

You May Like