रेखा गुप्ता ने विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी कार्यकर्ताओं के अभिभावक और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है।”
उन्होंने कहा “जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा की स्थापना तक उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठा, संगठन कौशल और अनुशासन का जीता-जागता उदाहरण रहा। दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन की नींव को मजबूत किया और असंख्य कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया। उनका जाना भाजपा परिवार और सामाजिक जीवन, दोनों के लिए ही एक गहरी शून्यता छोड़ गया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा “ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारजनों तथा कार्यकर्ताओं को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर मल्होत्रा का निधन 93 साल की उम्र में मंगलवार सुबह यहां एम्स में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

Next Post

चंबल नहर टूटी, धान की फसलें संकट में, किसानों ने कलेक्ट्रेट घेरी

Tue Sep 30 , 2025
श्योपुर: श्योपुर में चंबल नहर टूट गई है। इसके कारण किसानों की धान की फसलें सूखने का खतरा पैदा हो गया है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 5 अक्टूबर तक नहर की मरम्मत कर पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। किसान कांग्रेस […]

You May Like