
हटा/दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार 05 जून 2026 को गौ-अभयारण्य जरारूधाम मगरोंन में नर्मदाखण्ड सेवा संस्थान व आशियाना संस्कार समिति के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम के दौरान अमरूद, आंवला व आम के 50 पौधे रोपित किए गए. आयोजकों ने उपस्थित आमजनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया.
इस अवसर पर श्रीमती पुष्पलता सिंह पटेल, सुश्री प्रतिज्ञा सिंह पटेल, नरेन्द्र बजाज, शिवचरण पटेल, गंगाराम सिंह सहित अनेक गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही.
