​ग्वालियर पुलिस को मिली नई सौगात, आई जी कार्यालय के नवीन भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

​ग्वालियर। ​ग्वालियर जोन के पुलिस प्रशासन के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। 31 जुलाई को पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया।

​इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज असित यादव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने उद्घाटन समारोह में सहभागिता की। इनके अतिरिक्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर सहित पुलिस विभाग के अन्य उच्चाधिकारी एवं पुलिस हाउसिंग बोर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नवीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भवन की संरचना और सुविधाओं की सराहना करते हुए इसके निर्माण में सहयोग देने वाले सभी संबंधित विभागों एवं पुलिस हाउसिंग बोर्ड के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

​प्रशासनिक कार्यों में आएगी और अधिक गति

नवीन कार्यालय भवन के उद्घाटन के साथ ही ग्वालियर जोन के प्रशासनिक कार्यों के संचालन को एक नई दिशा मिलेगी। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन न केवल कार्य वातावरण को बेहतर बनाएगा, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ​

Next Post

14 पुलिसकर्मी सेवा से हुए निवृत्त, एसएसपी ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की दी सलाह

Fri Jul 31 , 2026
​ग्वालियर: पुलिस विभाग में अपनी दीर्घकालीन निष्ठावान सेवाएँ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों-कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए […]

You May Like