बंगलादेश ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया और सीरीज भी जीती

चटगांव(बंगलादेश) 02 दिसंबर (वार्ता) मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन (तीन-तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद तंजिद हसन (नाबाद 55) और परवेज हुसैन इमॉन (नाबाद 33) की शानदार पारियों के दम पर बंगलादेश ने मंगलवार को आयरलैंड को तीसरे टी-20 मुकाबले में 38 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ बंगलादेश ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। तंजिद हसन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और महेदी हसन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। तंजिद हसन और सैफ हसन सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। चौथे ओवर में क्रेग यंग ने सैफ हसन (19) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कप्तान लिटन कुमार दास सात रन बनाकर पवेलियन लौट गये। परवेज हुसैन इमॉन ने तंजिद हसन के साथ तीसरे विकेट लिए अविजित 73 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। तंजिद हसन ने 36 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 55) रन बनाये। परवेज हुसैन इमॉन ने 26 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 33 रनों की पारी खेली।

आयरलैंड के लिए क्रेग यंग और हैरी टेक्टर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड बंगलादेशी गेंदबाजी आक्रमण के आगे 19.5 ओवरों में 117 रन के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। आयरलैंड के लिए कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जॉर्ज डॉकरेल (19), टिम टेक्टर (17) और गैरेथ डेलेनी (10) रन बनाकर आउट हुये। आयरलैंड के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। बंगलादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने तीन-तीन विकेट लिये। शोरिफ़ुल इस्लाम को दो विकेट मिले। मोहम्मद सैफ़ुद्दीन और महेदी हसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

मनिका बत्रा और टीम को मिली हार, आईटीटीएफ मिश्रित टीम वर्ल्ड कप में भारत का अभियान हुआ समाप्त

Tue Dec 2 , 2025
चेंगदू (चीन) 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनकी टीम मंगलवार को अपने स्टेज 1 के तीनों ग्रुप मैच हारकर आईटीटीएफ मिश्रित टीम विश्व कप 2025 टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। जापान, ऑस्ट्रेलिया और क्रोएशिया के साथ ग्रुप 2 में शामिल, आठ सदस्यों वाली भारतीय […]

You May Like