उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर

कटनी: सिविल लाइन क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, उद्योगपति एवं शिवभक्त मदन लाल ग्रोवर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शनिवार, 19 सितंबर को उनका निधन हो गया था। निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पार्थिव देह शनिवार को ही कटनी लाई गई।सिटी गाइड खोजें

रविवार को नदीपार स्थित मुक्तिधाम में अत्यंत गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके सुपुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार में उनके पोते रुद्राक्ष ग्रोवर सहित पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी यश पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे।
मदन लाल ग्रोवर के निधन से सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने उनके प्रति शहरवासियों के सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को भी व्यक्त किया।

Next Post

अमरकंटक के कल्याण आश्रम में आचार्य श्री श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव श्रद्धा , भक्ति और सेवा भाव के साथ संपन्न

Sun Sep 20 , 2026
अमरकंटक:मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक आध्यात्मिक चेतना की पावन नगरी स्थित श्री कल्याण सेवा आश्रम में उदासीन संप्रदाय के आराध्य , महान तपस्वी एवं लोककल्याणकारी संत आचार्य श्री श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव अत्यंत श्रद्धा , भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया । […]

You May Like