रेत का ओवरलोड परिवहन करते डम्पर जब्त

दमोह। जिले में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है.

9 जून 2026 को शाम करीब 6:45 बजे तहसील पटेरा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज अधिकारी राजेंद्र कमलेश ने हटा रोड पटेरा पर डम्पर क्रमांक सीजी 04 एनटी 5024 को रेत का ओवरलोड परिवहन करते पकड़ा. डम्पर को जब्त कर पुलिस थाना पटेरा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है.

अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में खनिज नियमों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित कर प्रकरण निराकरण हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए कार्रवाई सतत जारी रहेगी.

Next Post

समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, 150 खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम, 68 पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन

Tue Jun 9 , 2026
नीमच। नीमच जिला ताइक्वांडो संघ एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग नीमच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप ‘आरोह-2026’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेरिया कला के सहयोग से एक दिवसीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत भवन के सामने स्थित डोम में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग […]

You May Like