
नीमच। नीमच जिला ताइक्वांडो संघ एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग नीमच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप ‘आरोह-2026’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेरिया कला के सहयोग से एक दिवसीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत भवन के सामने स्थित डोम में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 150 खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व स्वर्गीय निर्मल जी राठौर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात ग्राम सरपंच राजेश राठौर, मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह वर्मा, रेलवे विभाग के मुख्य स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक खेमराज मीणा तथा भोपाल से पधारे अमन पाथरे की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में 5 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक के खिलाडिय़ों ने विभिन्न वजन वर्गों में भाग लिया। खिलाडिय़ों ने रोमांचक मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में कुल 22 स्वर्ण, 18 रजत एवं 28 कांस्य पदक सहित 68 पदक प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में सूरज कच्छावा, माया लोधा, दीपिका राठौर, मेघना सिंह जुरेल, इमानुएल पॉल, विक्की बैरागी, मोक्षिता जैन, अर्शीन खान, नैना जैन एवं महेश नायक ने आधिकारिक रेफरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सभी 150 खिलाडिय़ों को सहभागिता प्रमाण-पत्र, विजेता 68 खिलाडिय़ों को पदक तथा प्रतियोगिता में सेवाएं देने वाले 10 अधिकारियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वर्ण पदक विजेता – अक्षिता, वेदिका अहीर, कविता भारती, निधि जैन, मेघना सिंह जुरेल, अक्षिता मारण, मानवी कहार, योगिता लोवंशी, माया लोधा, दीपिका राठौर, नव्या रघुवंशी, मोक्षिता जैन, नैना लोधा, अर्शीन खान, मोहित लोधा, हिमांशु बामने, फूल सिंह कहार, अमन साहू, संस्कार जैन, सूरज कच्छावा, नमन सोनी एवं जयकुमार जैन।
रजत पदक विजेता – किंशिका व्यास, योगिता भाटी, शिक्षा भटनागर, दिशा भटनागर, हिमांशी शर्मा, वाणी शर्मा, आकांक्षा मारण, शिवानी यादव, दक्षा चौधरी, पूनम कहार, चांदनी लोवंशी, हर्ष कुमार मीणा, रणवीर सिंह राठौड़, उमेश लोधा, सुमित, कार्तिक मीणा, प्रिंस वेस्टली, हिमेश सिंह राठौड़ एवं अभिषेक बैरागी।
कांस्य पदक विजेता – कनिष्का शर्मा, दिविजा लोधा, तनिष्का लोधा, अंकित अहिरवार, तनीषा, मनीषा डाबर, संध्या जाटव, राखी चिराग, नैंसी, लीला कहार, अशरीन शाह, संजना गुप्ता, उन्नत बकोलिया, केशव सेन, शिवा कुशवाहा, अनीश, मोहित गोस्वामी, अमृत मीणा, अक्षय जैन, इमानुएल पॉल, विनीत एवं एकांत प्रजापत।
कार्यक्रम के अंत में नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के जिला अध्यक्ष रतनलाल निर्माण एवं सचिव जयप्रकाश लोधा ने सभी अतिथियों, खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
