नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुए उपराष्ट्रपति पद को भरने के लिए चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को कराया जाएगा।
चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि देश के संविधान के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य शामिल होते हैं। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
