रीवा की बड़ी उपलब्धि देश में 5वीं रैंक, 3 से बढक़र 5 स्टार शहर बना रीवा

रीवा।रीवा नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. देशभर में 50,000 से 3 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रीवा को शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वीं रैंक हासिल हुई है. वहीं, ओवरऑल मध्यप्रदेश की रैंकिंग में रीवा ने 6वां स्थान प्राप्त कर अपने शहरवासियों का मान बढ़ाया है. 17 जुलाई को राष्ट्रपति भवन से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण की इस रैंकिंग में रीवा को यह मुकाम हासिल हुआ है. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जहां रीवा को 3 स्टार रेटिंग दी गई थी, वहीं नगर निगम इस बार अपने निरंतर प्रयासों और सक्रियता से 5 स्टार रेटिंग प्राप्त की है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष रीवा नगर निगम का देश में 42वां स्थान था और राज्य में 10वां स्थान प्राप्त हुआ था. अबकी बार निगम आयुक्त एवं स्वच्छता टीम के लगातार प्रयास से रीवा बड़ी छलांग लगाते हुए देश में पांचवें नंबर एवं प्रदेश में छठा नंबर हासिल की. निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, सडक़ों की सफाई, कचरा डंपिंग साइट का प्रबंधन और नागरिक सहभागिता जैसे कई मापदंडों पर विशेष ध्यान दिया गया. पिछले वर्ष के कमियों को चिन्हित कर दूर किया गया. यही कारण रहा कि रीवा ने बीते वर्ष की तुलना में दो स्टार अधिक पाते हुए देश और प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई. उल्लेखनीय है कि पूरे राज्य में केवल 3 शहर ही 5 स्टार रैंकिंग प्राप्त किए जिनमें से एक रीवा है. इस उपलब्धि पर नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने कहा यह उपलब्धि पूरे रीवा शहर की है. यह उपलब्धि न केवल रीवा नगर निगम की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि नागरिकों के सहयोग और जागरूकता का भी परिणाम है. उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस स्वच्छता अभियान में अपना योगदान जारी रखें. इसी तरह शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखने में सभी लोग सहयोग करें जिससे रीवा का नाम स्वच्छता की दिशा में निरंतर नई मिशाल पेश करती रहे.

Next Post

निर्माणाधीन पुल पर पीट पीट कर की गई मजदूर की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 17 , 2025
इंदौर. मूसाखेड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे मजदूर की चौकीदार और अन्य कर्मचारियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी, घटना मंगलवार की है, जबकि गुरुवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया. इस जघन्य वारदात से गुस्साए परिजनों ने शव थाने के […]

You May Like