हाइवे हादसा : टायर फटने से बिना मुंडेर के कुएं में गिरी बुलेरो, चार साधुओं की मौत

छिंदवाड़ा। सावरी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम बैतूल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। टेमनी खुर्द के पास बुलेरो का पिछला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। हादसे के समय कार में सात लोग सवार थे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, चार साधुओं की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला। मृतकों में कल्लु उर्फ लक्ष्मीगिरी (24), मलखान गिरी (65), राकेश गिरी (35) और गुलाब गिरी (40) शामिल हैं।

सांसद विवेक बंटी साहू अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर मृत साधुओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

जानकारी के मुताबिक सभी साधु चित्रकूट से मुलताई धार्मिक अनुष्ठान के लिए आए थे। बालाजीपुरम दर्शन के बाद वे अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। शवों को छिंदवाड़ा अस्पताल की मरच्युरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Next Post

विद्युत अधिकारियों को विधायक राय ने लगाई फटकार, उपभोक्ताओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं

Fri Sep 19 , 2025
सीहोर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुव्र्यवहार को लेकर विधायक सुदेश राय सख्त नजर आए। शुक्रवार को उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी शहर जोन क्रमांक 1 और 2 के एई अतुलेश और अग्रवाल को तलब कर जमकर फटकार लगाई। विधायक ने दो टूक कहा कि […]

You May Like

मनोरंजन