तेंदूखेड़ा विधायक के वाहन को बोलेरो ने पीछे से मारी टक्कर

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र के विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल की कार को बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा मंगलवार को तब सतना चित्रकूट रोड पर तब सामने आया जब विधायक प्रयागराज की ओर जा रहे थे। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया। घटना के बाद एहतियातन विधायक को सतना सर्किट हाउस में विश्राम के लिए रुकवाया गया। हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल की गाड़ी का मंगलवार को चित्रकूट मार्ग पर लेबडेल स्कूल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना उस समय हुई जब विधायक प्रयागराज जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो (MP19-ZL-6743) ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में विधायक और उनका स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

हादसे में विधायक की गाड़ी को गंभीर नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया। यह बोलेरो दिदौन्ध निवासी अभयजीत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया गया कि हादसे के समय बोलेरो में चालक के साथ उसका पूरा परिवार भी सवार था।
घटना के बाद एहतियातन विधायक को सतना सर्किट हाउस में विश्राम के लिए रुकवाया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराईं।
साजिश की आशंका की जांच
सिविल लाइन पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह केवल एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है। इस दिशा में तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और बोलेरो की गति और दिशा जैसे तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब विधायक की यात्रा सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा करेगा

Next Post

ठगी कर मोबाइल से करा लिए रुपए ट्रांसफर

Wed Jul 9 , 2025
सतना: ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार फरियादी ने एक बार पुन: पुलिस अधीक्षक को आपबीती सुनाते हुए ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित बीते तकरीबन दो माह से अपनी फरियाद लेकर थाना पुलिस के चक्कर काट-काट कर परेशान है।जिले के कोठी के ग्राम मौहार निवासी फरियादिया श्रीमती नीरा सिंह […]

You May Like