पहलगाम आतंकी हमले में कांग्रेस ने की केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग

भोपाल, 23 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला न केवल एक कायराना कृत्य है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और शांति के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है। इस हमले में भारतीय नागरिकों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मध्यप्रदेश की जनता, विशेष रूप से इंदौर के नागरिक, जो इस हमले में शहीद हुए, उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। पूरा देश इस संकट की घड़ी में एकजुट है और केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है।
उन्हाेंने मांग की कि केंद्र सरकार भारत विरोधी ताकतों और आतंकी संगठनों को नेस्तनाबूद करने के लिए तत्काल और कठोर कार्रवाई करे।
श्री पटवारी ने कहा कि यह हमला उन शक्तियों का परिणाम है जो नफरत और हिंसा की राजनीति को बढ़ावा देती हैं। पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवाद और इससे सहयोग प्राप्त संगठनों का एकमात्र उद्देश्य भारत में अशांति और भय का माहौल पैदा करना है।
वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह इस हमले के पीछे की ताकतों का पता लगाए और उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करे।

Next Post

वैश्विक नेताओं ने की पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा

Wed Apr 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र , इजरायल , ऑस्ट्रेलिया , ब्रिटेन , यूरोपीय संघ सहित विश्व के अनेक नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए साथ ही मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की ही है। इजरायल के […]

You May Like