
सोहागपुर। ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नवल पटेल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हैमचंद कश्यप के नेतृत्व में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नरवाई निष्पादन हेतु उपकरणों की अतिशीघ्र उपलब्धता, रबी सीजन 2025-26 के लिए खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था, समर्थन मूल्य पर खरीदी की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित करने तथा सिंचाई संसाधनों के रखरखाव की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि उपकरण उपलब्ध न होने पर वे नरवाई जलाने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, अजय पटेल, चंद्र गोपाल मलैया, गजानन तिवारी, लाली सलूजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
