
विदिशा। 5 सितंबर की दरमियानी रात थाना सिविल लाइन क्षेत्र में लूट की घटना घटित हुई थी। इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना में 800 रुपए की लूट की गई थी। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पहचान कर थाना सिविल लाइन टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग उर्फ अन्नू आदिवासी पिता प्रेम सिंह आदिवासी उम्र 19 वर्ष निवासी शेरपुर तिल विदिशा, हिमांशु दिवाकर पिता स्व. हेमराज दिवाकर उम्र 18 वर्ष निवासी शेरपुरा विदिशा शामिल है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन आर. के. मिश्र, उप निरीक्षक बी.डी. सिंह, प्रधान आरक्षक कपूर सिंह, आरक्षक पंकज राजावत, शैलेंद्र दांगी, मोहित गोस्वामी, महिला आरक्षक सोनम भदोरिया एवं चालक राघवेंद्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।
