कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव और राजनीतिक मामलों की समिति बनायी

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए राजनीतिक मामलों तथा चुनाव समिति के साथ ही प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से काम शुरु करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति में वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, दीपादास मुंशी, गुलाम अहमद मीर, शुभंकर सरकार, प्रदीप भट्टाचार्यजी, अब्दुल मन्नान सहित 48 सदस्य नियुक्त किये हैं। चुनाव समिति में 72 नेताओं को रखा गया है जबकि स्थायी आमंत्रित सदस्यों की संख्या 14 है।

 

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को देशभक्ति की धुनों से सरोबार करेंगे सशस्त्र बलों के बैंड

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 अगस्त (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को देशभक्ति की धुनों से सरोबार करने के लिए सशस्त्र बलों , सशस्त्र पुलिस बलों तथा कई अन्य बलों के बैंड राजधानी के अनेक महत्वपूर्ण स्थानों पर श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुतियों का आयोजन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया […]

You May Like