पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग में तीन दोस्त घायल

ग्वालियर। ग्वालियर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गौसपुरा नंबर-1 के ठाकुर मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने गोलियां चलाई। जिम सेअपने घर लौट रहे चार दोस्तों पर पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट की फिर गोलियां चला दीं।

अचानक हुई इस गोलीबारी में चारों युवक छर्रे लगने और गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई, जिसका फायदा उठाकर सभी हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। सुभाष नगर के रहने वाले करन तोमर, अभि यादव, योगेश राठौर, गुरुदत्त सिंह भदौरिया रोजाना की तरह जिम से वर्कआउट कर घर लौट रहे थे। जैसे ही चारों युवक गौसपुरा नंबर-1 स्थित ठाकुर मोहल्ला पहुंचे, तभी वहां पहले से हथियारों से लैस होकर घात लगाए बैठे अर्जुन पहाड़िया, अंशू पटेल, राहुल राजपूत उर्फ मोटा, कृष्णा उर्फ विलेन और चुन्नू रजक अपने अन्य साथियों के साथ अचानक सामने आ गए। जब तक पीड़ित युवक कुछ समझ पाते, आरोपियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और जान से मारने की नीयत से उन पर असलों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

*गोलीबारी से मची अफरा-तफरी*

बदमाशों द्वारा की गई अचानक गोलीबारी में चारों युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवकों को एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Next Post

जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की मौजूदगी में हुआ समारोह

Sat Jul 25 , 2026
दमोह। जिला न्यायालय के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।चुनाव उपरांत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने जिला सत्र न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में पद व गोपनीयता की शपथ […]

You May Like