जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की मौजूदगी में हुआ समारोह

दमोह। जिला न्यायालय के केंद्रीय कक्ष में शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।चुनाव उपरांत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने जिला सत्र न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, 500 से अधिक अधिवक्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायपालिका और अधिवक्ता समुदाय के बीच समन्वय और सद्भावना को बनाए रखना बताया गया। न्यायाधीशों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ समाज और न्याय व्यवस्था की मजबूती में अहम भूमिका निभाता है।समारोह के अंत में सभी ने आपसी सहयोग से संघ को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Next Post

पूर्व विधायक पाठक ने छात्र न्याय यात्रा स्थगित की, बताया छात्रों के शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत

Sat Jul 25 , 2026
ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने छात्रों के शांतिपूर्ण संघर्ष, एकजुटता और लोकतांत्रिक आवाज़ के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद आज महाराज बाड़े पर शाम 7 बजे आयोजित प्रस्तावित ‘छात्र न्याय यात्रा’ स्थगित करने का ऐलान किया है। यह केवल एक […]

You May Like