शासन की योजनाओं को गंभीरतापूर्वक लें: विधायक

सिंगरौली : विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में पंचायत ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, परिवहन, खाद्य आपूर्ति, महिला बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू और जल निगम सहित विभिन्न विभागों की शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की बिंदुवार गहन समीक्षा की गई।

बैठक में उपस्थित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक ने निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए और विभागों को दिए गए सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। बैठक के दौरान विधायक ने जनहित के कार्यों पर विशेष जोर देते हुए पंचायत, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, कृषि और खाद्य आपूर्ति विभागों को निर्देशित किया कि शास. योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मिलने वाला लाभ समय पर उन तक पहुँचाया जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को समय पर शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया कि आगामी बैठक में आज दिए गए सभी निर्देशों का पालन प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

Next Post

'पर्पल इकोनॉमी' से भारत में आएगी $150 बिलियन की आर्थिक क्रांति, दिव्यांगों का सशक्तिकरण बनेगा देश की नई ताकत

Fri Jul 17 , 2026
हैदराबाद, भारत में एक नई आर्थिक अवधारणा ‘पर्पल इकोनॉमी’ ने दस्तक दी है, जो देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखती है। डेलॉयट इंडिया और एनेबल इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यदि भारत के लगभग 10 करोड़ दिव्यांगजनों को उचित अवसर और संसाधन प्रदान किए जाएं, तो […]

You May Like