नाबालिक को प्रेम जाल में फंसा कर युवक ने लूटी अस्मत, फिर बनाया अश्लील फोटो और वीडियो 

रीवा: रीवा में एक आरोपी ने पहले नाबालिक किशोरी को प्रेम जाल में फसाया परिवार से नजदीकिया बढ़ाई, और फिर लड़की की अस्मत को तार तार कर दिया अमहिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद जब मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

पकड़ा गया आरोपी सरताज अंसारी पीड़ित परिवार का रिश्तेदार बताया गया है, इस बात की जानकारी जब पीड़िता के परिवार को हुई तो उनके द्वारा आरोपी को समझाइए देने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी के द्वारा लड़की का फोटो और वीडियो उसके ही सहेलियों के ग्रुप में डालकर बदनाम करने का प्रयास किया गया

घटना को लेकर थाना प्रभारी सिवा अग्रवाल ने बताया 1 जुलाई को फरियाद दिया के द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बदनाम करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहा है

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पास से मिले मोबाइल फोन की भी गंभीरता से छानबीन की जा रही है

पकड़े गए आरोपी सरताज अंसारी के विरुद्ध बीएस की धारा 64(2)एम 351(3) एवं 5/6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कार्यालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है

Next Post

साहब..हत्या कर रेल्वे ट्रैक पर फेंकी गई है लाश, गुत्थी सुलझाने एसपी से गुहार

Tue Jun 2 , 2026
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत सतपुड़ा रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर हुई युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने मंगलवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या कर रेल्वे ट्रैक पर शव को फेंका गया है। वितिद हो कि […]

You May Like