श्योपुर में हिंसा भड़की, भीड़ का पुलिस पर हमला, थाने में तोड़फोड़, किसान की मौत के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

श्योपुर: श्योपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक आदिवासी किसान की हत्या कर दी गई। इसके बाद हिंसा भड़क गई। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कराहल थाने का घेराव कर दिया, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को काबू करना पड़ा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। विधायक मुकेश मल्होत्रा, प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं

Next Post

​ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दिल्ली AIIMS की टीम ने भोपाल में किया दोबारा पोस्टमार्टम

Sun May 24 , 2026
भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। रविवार को दिल्ली एम्स से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों के दल ने फॉरेंसिक विशेषज्ञ सुधीर गुप्ता ने नेतृत्व में भोपाल एम्स में शव का दोबारा पोस्टमार्टम शुरू किया। पूरी प्रक्रिया को सुरक्षा घेरे में रखा गया […]

You May Like