इंदौर: सियागंज इलेक्ट्रिक मार्केट स्थित एक दुकान का शटर उचकाकर बदमाश कॉपर वायर के बंडल और नकदी सहित करीब 1.50 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए. सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
परदेशीपुरा में रहने वाले 37 वर्षीय आनंद जायसवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि महारानी रोड स्थित उनकी सहयोग इलेक्ट्रिकल्स दुकान का अज्ञात बदमाश ने शटर उचकाया और अंदर रखे कॉपर वायर के बंडल तथा गल्ले में रखे 15 हजार रुपए नकद चुरा लिए. चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
