15 मिनट में लौटूंगा…’ कहकर निकला युवक, सुबह आई मौत की खबर

नीमच: शहर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हडक़ंप मच गया। हुडको कॉलोनी निवासी नरेश चेतनानी शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे घर पर खाना खाने के बाद निकला था। परिजनों के अनुसार वह पूरी तरह सामान्य था। इसके बाद वह टीचर कॉलोनी स्थित अपने मित्र सुनील चौहान के कमरे पर पहुंचा, जहां उस समय सुनील मौजूद नहीं था और नरेश वहीं रुक गया।
शनिवार सुबह करीब 8 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगडऩे की सूचना मिली। वहां मौजूद लोगों ने उसके परिचित बादल को फोन कर बुलाया। बादल मौके पर पहुंचा और उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेश को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और समाजजन बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के परिजनो को सोप दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Next Post

एसआई से झूमाझटकी, नेम प्लेट खींची

Sun Mar 22 , 2026
ग्वालियर: दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंचे एसआई रूद्र पाठक से बाइक सवार युवकों ने बहस शुरू कर दी और एसआई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। भीड़ के बीच युवकों ने एसआई की वर्दी पकड़कर उनकी नेम प्लेट तक खींचने की कोशिश की। इस दौरान […]

You May Like