शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुलताई। थाना क्षेत्र मे एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को मुलताई पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षकवीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एसके सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया है।

टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया फरियादिया ने थाने मे रिपोर्ट लिखाई कि आरोपी कमलेश मोहबे निवासी माथनी पीड़िता का रिश्तेदार है। आरोपी ने जून 2023 में पीड़िता को प्रपोज किया था, जिसे पीड़िता ने जनवरी 2025 में स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने मुलताई और भोपाल में शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के कहने पर दोनों ने 30 अप्रैल 2026 को कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया था, लेकिन आरोपी मुकर गया। आरोपी ने पीड़िता को मैसेज कर बताया कि उसकी शादी 12 मई 2026 को किसी दूसरी लड़की से तय हो गई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी कमलेश मोहबे पिता रमेश मोहबे उम्र 28 साल निवासी माथनी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार,उनि मोनिका पटले, आरक्षक गोपाल,सुभाष, रेशम, महिला आरक्षक मेघा, छाया एवं सैनिक ज्वाला की मुख्य भूमिका रही है ।

 

 

Next Post

सीएम को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को रोका

Mon May 11 , 2026
भैरूंदा। रविवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों ने बस स्टैंड पर ही रोक लिया. सभी को बस में बैठाकर एसडीओपी आफिस ले जाया गया और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही छोड़ा गया. गौरतलब है कि […]

You May Like