बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की श्रुति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के फिजियोथेरेपी विंग में कार्यरत श्रुति शर्मा ने संस्थान का गौरव बढ़ाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भुवनेश्वर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैनुअल थेरेपी कॉन्फ्रेंस 2026 में साइंटिफिक पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (SVNIRTAR), कटक द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। वर्तमान में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उच्च स्तरीय उपचार के साथ-साथ अनुसंधान एवं नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दिशा में श्रुति शर्मा एवं अर्चना वर्मा द्वारा फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में लगातार शोध कार्य किए जा रहे हैं, जो चिकित्सा जगत में नए बदलाव ला रहे हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन और आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र चौबे ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए श्रुति शर्मा को हार्दिक बधाई दी है। यह सफलता न केवल विभाग के लिए गर्व की बात है, बल्कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी मजबूती से दर्शाती है

Next Post

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वीजा विवाद पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी क्रिकेटरों का दावा निकला गलत, भारत ने नहीं किया है प्रवेश से इनकार

Thu Jan 15 , 2026
नई दिल्ली | 15 जनवरी, 2026: आगामी टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अमेरिकी क्रिकेट टीम के कुछ पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को वीजा न मिलने की खबरें चर्चा में हैं। अमेरिकी क्रिकेट अधिकारी ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि भारत […]

You May Like