ग्वालियर: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 28 से 30 सितंबर तक एटीएम से नकद निकासी पर ट्रांजैक्शन शुल्क माफ करने का एलान किया है। बैंक के मुताबिक, प्रस्तावित 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के दौरान ग्राहक देश के किसी भी बैंक के एटीएम से बिना अतिरिक्त शुल्क के लेनदेन कर सकेंगे। स्टेट बैंक ने कहा कि उसकी शाखाएं इन 3 दिनों में खुली रहेंगी। इस दौरान यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
Next Post
अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड में स्कूल बंद
Sat Sep 26 , 2026
भिण्ड: जिले में अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने भिण्ड जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों का […]
