थाने से छूटते ही ‘जेल से फरार’ रील बनाई, पुलिस ने दोबारा पकड़कर उतारी हेकड़ी

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई का मजाक उड़ाते हुए रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. चेकिंग में पकड़े जाने के बाद छोड़े गए युवक ने थाने से निकलते ही ‘जेल से फरार’ डायलॉग पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे दोबारा पकड़कर सख्ती दिखाई, जिसके बाद युवक ने कान पकड़कर माफी मांगी.

स्कीम नंबर 78 निवासी वैष्णव पिता राजेश कुशवाह को चेकिंग के दौरान दस्तावेज नहीं होने पर रोका था, उसे थाने लाकर पूछताछ की गई. बाद में दस्तावेज दिखाने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया. थाने से बाहर निकलते ही युवक ने अपनी बाइक के साथ रील बनाई. वीडियो में वह ‘बल्लू तुम्हारी जेल से फरार’ डायलॉग पर दबंगई दिखाते हुए नजर आया. रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया. इसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे दोबारा थाने बुलाया. इस बार सख्ती के सामने उसकी हेकड़ी उतर गई. युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिसकर्मियों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी. पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी है.

Next Post

सीएम डॉ यादव की अपील: डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय, सिक्किम स्थापना दिवस पर भी दीं शुभकामनाएं

Sat May 16 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता और सतर्कता अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देने और जन-जन को डेंगू के प्रति जागरूक करने […]

You May Like