क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

13 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर:शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों के कब्जे से लगभग दो लाख रुपए की 13 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक एक्टिवा दोपहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए है.एडिसनल डीसीपी क्राईम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने एमआर -4 रोड, लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध एक्टिवा वाहन पर सवार दो युवकों को रोका.

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों की पहचान वारिस अली (19 वर्ष, निवासी जूनी इंदौर) और अमान (23 वर्ष, निवासी आजाद नगर, इंदौर) के रूप में हुई. आरोपियों से 13 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई. आरोपियों के पास से एक्टिवा वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया. पुलिस आरोपियों से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है.

Next Post

बायपास रोड स्थित होटल में प्रतिबंध के बावजूद हंगामा, केस दर्ज

Mon Feb 24 , 2025
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र के होटल में पुलिस ने कोलाहर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.कनाड़िया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी निषेधाज्ञा के तहत कोलाहल और सार्वजनिक शांति भंग करने पर रोक है. इसके बावजूद बायसपास […]

You May Like