नगर निगम की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 85 आवेदन

जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय और सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों को बड़ी राहत मिली। जनसुनवाई में पहुंचे निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने नागरिकों की समस्याओं को न सिर्फ सुना, बल्कि अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनका तुरंत समाधान भी कराया। अधिकारियों के इस त्वरित कार्यवाही से काम कराने आए नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।

मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बिना समय गंवाए सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के प्रमुखों को सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विशेष रूप से राजस्व और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई संवेदनशील मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर आवेदकों को तुरंत राहत पहुंचाई गई। प्राप्त आवेदन क्रमशः 8 अतिक्रमण विभाग, 13 भवन शाखा, 3 स्वास्थ विभाग, 2 जल, 2 पी. एम. ए.व्हाय., 13 कॉलोनी सेल, 28 संपदा शाखा, 1 उद्यान विभाग, 1 एन यू एल एम, 1 कार्यालय अधीक्षक, 1 प्रकाश, 1 शिक्षा विभाग, 2 संभाग क्रमांक 01, 1 संभाग क्रमांक 02, 1 संभाग क्रमांक 03, 1 संभाग क्रमांक 05, 3 संभाग क्रमांक 10, 3 संभाग क्रमांक 15 एवं 1 संभाग क्रमांक 16 से जुड़े आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई की गई।

संभागीय कार्यालयों में भी प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही समाधान

मुख्यालय के साथ-साथ नगर निगम के सभी संभागीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का भी आयोजन किया गया। संभाग स्तर पर नागरिकों द्वारा कुल 36 आवेदन प्रस्तुत किए गए। संभागीय अधिकारियों ने सभी 36 आवेदनों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, देवेंद्र चैहान, श्रीमती अंकिता जैन, श्रीमति शिवांगी महाजन, प्रभारी जनसुनवाई वेद प्रकाश चैधरी, गुलाब इमवाती, सुनील दुबे, विष्णु, देवेंद्र पटेल, असद, सतीश मिश्रा व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

22 वर्षीय युवक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग पर सडक़ से एसडीओपी कार्यालय तक प्रदर्शन

Tue Aug 4 , 2026
जावरा। समीपस्थ ग्राम सिंदुरकिया में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक 22 वर्षीय युवक साहिल उर्फ शाहनवाज की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना बड़ावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हाटपिपलिया पुलिस चौकी की है, जहाँ ग्राम पंचायत भवन के पास पुराने कुएँ […]

You May Like