सोनी सब के शो हस्तिनापुर के वीर में महान ऋषि वेदव्यास का किरदार निभाएंगे शैलेश दातार

मुंबई, 19 मई (वार्ता) अभिनेता शैलेश दातार सोनी सब के शो हस्तिनापुर के वीर में महान ऋषि वेदव्यास का किरदार निभाते नजर आयेंगे। अनुभवी अभिनेता शैलेश दातार, जो टेलीविजन, थिएटर और पौराणिक धारावाहिकों में अपनी दमदार अभिनय शैली के लिए जाने जाते हैं, इस किरदार में गंभीरता और गहराई लेकर आ रहे हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शैलेश दातार ने कहा कि वेदव्यास केवल एक ऋषि नहीं बल्कि मानव स्वभाव, उसके निर्णयों और उनके परिणामों को गहराई से समझने वाले द्रष्टा हैं। उन्होंने कहा कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें शांति, संतुलन और आंतरिक गहराई को आत्मसात करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वेदव्यास का दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है, क्योंकि उनकी शिक्षाएं समय से परे हैं और जीवन को समझने की दिशा देती हैं। ‘हस्तिनापुर के वीर’ के माध्यम से दर्शकों को महाभारत की दुनिया का एक नया भावनात्मक रूप देखने को मिलेगा, जो केवल युद्ध और संघर्ष तक सीमित नहीं होगा, बल्कि रिश्तों, भावनाओं और मानवीय अनुभवों की गहराई को भी सामने लाएगा। यह शो जल्द ही सोनी सब पर प्रसारित होगा।

.....

Next Post

शिवपुरी में बालक से कुकर्म, न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Tue May 19 , 2026
शिवपुरी: देहात थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म कर दिया गया। आरोपी युवक पिछले डेढ़ साल से बालक को ब्लैकमेल कर उसके साथ ज्यादती कर रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद भी पीड़ित की नानी को न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काटने […]

You May Like

मनोरंजन