
दमोह। श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में रविवार को पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों का जन सैलाब देखने को मिला. सोमवार के अलावा प्रतिदिन यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन आज विशेष पर्व पर भीड़ कई गुना बढ़ गई. सुबह से अब तक हजारों भक्तों ने बाबा जागेश्वर नाथ के दर्शन किए. मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं. पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए, जिससे भक्त आराम से दर्शन कर सके.व्यवस्था संभालने में बांदकपुर मंदिर प्रबंधक रामकृपाल पाल पाठक, पंडित केदारनाथ दुबे सहित अन्य पुजारीगण सक्रिय रहे. वहीं बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा.
