एसपी ने किया शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण यातायात व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न चौराहों की यातायात व्यवस्था और आधारभूत संरचना का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौराहों का विकास इस प्रकार किया जाए जिससे आम नागरिकों का आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके।

उन्होंने यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। एसपी ने कहा कि बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए सड़क संकेतक, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए, ताकि शहर में जाम की स्थिति कम हो और लोगों को सुविधा मिल सके।

Next Post

जीतेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र की मौत, सतना जेल में न्यायिक अभिरक्षा में था बंद

Sun May 31 , 2026
छतरपुर। जिले के बहुचर्चित रेलवे लोको पायलट जीतेंद्र चौरसिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र चौरसिया उर्फ डी.के. (36) की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। धर्मेंद्र गढ़ीमलहरा के सुभाष वार्ड का निवासी था और हत्या के इस चर्चित मामले में गिरफ्तारी के बाद सतना जेल में न्यायिक अभिरक्षा […]

You May Like