जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की पहली एफडीआरआई परियोजना की कमीशनिंग

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (वार्ता) जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने देश के पहले ‘फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी’ (एफडीआरई) परियोजना की कमीशनिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह एकीकृत परियोजना 259 मेगावॉट पी सोलर, 280 मेगावॉट विंड और 200 मेगावॉट आवर बैटरी स्टोरेज एनर्जी सिस्टम (बीईएसएस) को जोड़ता है, जो राजस्थान और गुजरात में फैला हुआ है। इसे केंद्र सरकार की प्रमुख एफडीआरई गाइडलाइंस के तहत इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्रिड की जरूरत के अनुसार भरोसेमंद, स्थिर और समय पर स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करायी जा सके। जूनिपर ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकुश मलिक ने बताया कि देश की पहली एफडीआरआई परियोजना कंपनी की मजबूत कार्य क्षमता, तकनीकी समझ और हरित ऊर्जा के भविष्य को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। एफडीआरई सिर्फ एक परियोजना नहीं है, बल्कि यह कंपनी की उस सोच को सामने लाने का माध्यम है कि भारत भविष्य में अपनी ऊर्जा जरूरतों को आगे कैसे पूरा करेगा।

केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने जून 2023 में एफडीआरई के दिशा-निर्देश जारी किये थे। इसमें सोलर, विंड और बैटरी स्टोरेज को एक ही परियोजना में जोड़ने के लिए कहा गया है, ताकि बिजली वितरण कंपनियों की मांग के अनुसार तय समय पर बिजली दी जा सके। पारंपरिक नवीकरणीय ऊर्जा के मुकाबले एफडीआरई तय और जरूरत के अनुसार उपलब्ध रहता है। यह पहली बार कोयला आधारित बिजली का एक स्वच्छ और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आया है। कपनी ने कहा है कि उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने के साथ हरियाणा में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में, तय समय से पहले एफडीआरई परियोजना की कमीशनिंग शुरू कर जूनिपर ग्रीन एनर्जी इस जरूरत को सीधे पूरा कर रहा है।

Next Post

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद में सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा

Tue Apr 21 , 2026
मुंबई, 21 मार्च (वार्ता) अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप मिलने की उम्मीद में मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 753.03 अंक (0.96 प्रतिशत) चढ़कर 79,273.33 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 211.75 अंक […]

You May Like