
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर कूदरी बीट में ग्राम झलवार में 24 घंटे के भीतर टाइगर हमले की दूसरी घटना सामने आई है। टाइगर के हमले में एक युवक की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नवभारत को प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कल्याण सिंह पिता रामकृपाल सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष) निवासी ग्राम झलवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। जंगल क्षेत्र के पास टाइगर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
लगातार हो रहे टाइगर हमलों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
वन विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन इन्सानों की मौत हो रही है। विगत 10 अप्रेल से 13जून तक लगभग 02 माह में पनपथा सब डिवीजन में बाघ ने 6 इन्सानों को मौत के घाट उतार दिया, 4 इन्सानो को घायल कर दिया है।
