
ब्यावरा। सोमवार को यादव समाज द्वारा एकजुटता के साथ फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का विरोध करते हुए फिल्म पर तुरंत रोक लगाए जाने की पुरजोर मांग की गई.
स्थानीय पीपल चौराहा पर अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा फिल्म का विरोध करते हुए नायब तहसीलदार के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में फिल्म के टाइटल को आपत्तिजनक बताते हुए कहा गया कि फिल्म में समाज की छवि को गलत तरीके से दर्शाया गया है. जिससे भावनाएं आहत हुई है. फिल्म के प्रदर्शन पर तुरंत रोक लगाई जाये. अन्यथा मजबूरन उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा. इस दौरान बड़ी संख्या समाज बंधु उपस्थित रहे. प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
