
ब्यावरा। कृषि उपज मंडी में रविवार एवं सोमवार को अवकाश रहा. कल मंगलवार को मंडी में नीलामी कार्य शुरु होगा. जल्द बारी को लेकर सोमवार को ही बड़ी संख्या में उपज से भरे वाहन मंडी परिसर में आ गये.
गौरतलब है कि मंडी में अधिक अवकाश के चलते नीलामी कार्य बंद होने से किसानों को उपज बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्राय: अवकाश के बाद अधिक आवक होती है. इसको देखते हुए मंडी शुरु होने के एक दिन पूर्व ही बड़ी संख्या में उपज से भरे वाहन मंडी में आ पहुंचते है.
इस माह 23 दिन में 9 दिन अवकाश
फरवरी माह के 23 दिन में 9 दिन स्थानीय मंडी में अवकाश रहा. जानकारी के अनुसार 1 एवं 2 फरवरी, 8 एवं 9 फरवरी, 15, 16 एवं 17 फरवरी को अवकाश रहा. जबकि 22 एवं 23 फरवरी को भी नीलामी कार्य बंद होने से अवकाश रहा.
