वक्त पर नहीं मिली एंबुलेंस,बाईक पर ले जाना पड़ा शव 

विदिशा, कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने राजीव गांधी जन चिकित्सालय सिरोंज में समय पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने तथा बच्चे के शव को दो पहिया वाहन से घर ले जाने के मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रामहित कुमार ने प्रकरण को त्वरित संज्ञान में लेते हुए घटना को शर्मसार बताया और प्रकरण की समुचित जांच कराने तथा संबंधित को शोकाज नोटिस जारी किए हैं. इसके अलावा खंड स्तरीय अस्पतालों से शव को घर तक पहुंचाने हेतु एक पृथक से एसओपी जारी कर क्रियान्वयन कराने की बात कही है. सीएमएचओ डॉ रामहित कुमार ने बताया कि 108 एम्बुलेंस के द्वारा रिस्पांस टाइम में नहीं पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई गई है .वही उक्त प्रकरण में राजीव गांधी जन चिकित्सालय सिरोंज में पदस्थ संबंधित चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर को प्रभारी विकासखंड अधिकारी सिरोंज के द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए.

Next Post

प्रभारी मंत्री ने मांगी हाईवे के ब्लैक स्पॉट की हिस्ट्री 

Fri Jul 18 , 2025
राजगढ़। जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि जिन सडकों पर अधिक दुर्घटनाएं हो रही है, वहां दुर्घटनाओं से बचाव के इंतजाम किए जाए. चिन्हिंत ब्लेक स्पॉटस पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाए जाएं. जहां कोई बदलाव की आवश्यकता है, वहां […]

You May Like