महंगे ईंधन का असर: मप्र में यात्री बसों और ऑटो का किराया बढ़ने के आसार

भोपाल: मध्यप्रदेश में जल्द ही बस और ऑटो यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। बढ़ते डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दामों के साथ-साथ वाहन रखरखाव और अन्य खर्चों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए किराया बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।यात्री बसों के नए किराये को लेकर जल्द ही किराया निर्धारण समिति की बैठक आयोजित होगी। बैठक में बस संचालकों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, ताकि सभी पक्षों की राय लेकर फैसला किया जा सके। वर्तमान में बस किराया पहले किलोमीटर के लिए 7 रुपये और उसके बाद 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर है। इसे बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर करने पर विचार किया जा रहा है, जबकि बस संचालक 2 रुपये प्रति किलोमीटर किराया तय करने की मांग कर रहे हैं।
वहीं बढ़ती ईंधन कीमतों से ऑटो चालक भी परेशान हैं। उनका कहना है कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के महंगे होने से उनकी कमाई प्रभावित हो रही है, इसलिए ऑटो किराये में भी बढ़ोतरी की जरूरत है।इसी बीच प्रदेश सरकार जुलाई से इंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत निजी बसों को अनुबंध के आधार पर चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

ई-स्कूटी से भीमनगर पहुंचे सीएम डॉ यादव, आम लोगों से किया सीधा संवाद

Mon Jun 15 , 2026
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मध्यप्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनता के बीच पहुंचकर सीधे संवाद की शुरुआत की है।मुख्यमंत्री सोमवार को राजधानी भोपाल के भीमनगर […]

You May Like

Play sound