
मेरिकी राष्ट्रपति ने अलास्का में पुतिन से मुलाकात के बाद दी चेतावनी, कहा- ‘रूस ने एक अच्छा दोस्त खो दिया’।
अलास्का, 16 अगस्त (वार्ता): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बैठक के बाद रूस पर तंज कसते हुए कहा कि रूस ने भारत जैसे एक बड़े तेल खरीदार को खो दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अब रूस से तेल आयात कम कर दिया है और अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अन्य देशों की ओर देख रहा है।
ट्रंप ने कहा, “भारत एक अच्छा दोस्त था, लेकिन रूस ने उसे खो दिया।” उन्होंने चीन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन अब रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बन गया है, लेकिन रूस को इस पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। ट्रंप ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों को और बढ़ाने की धमकी दी है।
