निर्माणधीन बांध की मिट्टी धंसने से मजदूर की दबने से दर्दनाक मौत 

बरेली। चिंकी – बोरास परियोजना डैम पर पाइपलाइन बिछाई जाने के दौरान जेसीबी से किए जा रहे गड्ढे की मिट्टी धंसकने से एक मजदूर की मिट्टी के नीचे दबाने से मौत हो गई।

पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया ।

एसडीओपी कुबेर सिंह मुकाती ने बताया कि आज मंगलवार को निर्माणाधीन चिंकी बोरास परियोजना डैम क्षेत्र के चौरास घाट पर बड़े-बड़े पाइपलाइन बिछाई जाने का काम चल रहा था और जेसीबी चालक गड्ढे खोद रहा था ।

वही 26 वर्षीय मजदूर छोटू नगरिया निवासी सांईखेड़ा काम कर रहा था । उसके साथ आगे काम कर रहे मजदूरों ने जेसीबी चालक को बार-बार चिल्ला कर कहा कि मिट्टी मत हटाओ, मिट्टी मत हटाओ नीचे छोटू कम कर रहा है लेकिन वह नहीं माना और उसने जेसीबी से जैसे ही फिर से मिट्टी हटाई तो मिट्टी धंसककर नीचे गड्ढे में काम कर रहे छोटू नगरिया के ऊपर गिर गई ओर वो उसमें दब गया। करीब आधे घंटे तक वह मिट्टी के नीचे दबा रहा।

बामुश्किल मिट्टी हटाकर जब तक उसको बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डैम निर्माण का कार्य आरवीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है । मजदूरों का आरोप है कि उन्हें सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं बल्कि ठेकेदार द्वारा ऐसे ही काम कराया जाता है। जिसके कारण आज यह दुखद घटना घटी। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।

Next Post

खजूरी खास में बनेगा पर्यावरण-अनुकूल केंद्रीय विद्यालय, एनबीसीसी करेगी 47.80 करोड़ की परियोजना का निर्माण

Tue Mar 3 , 2026
नई दिल्ली। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड खजूरी खास, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण करेगी। इस परियोजना के लिए 2 मार्च 2026 को भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रेखा गुप्ता, आशीष सूद, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा […]

You May Like