तुर्की में रूस-यूक्रेन वार्ता को कवर करने के लिए 200 से अधिक पत्रकार आयेंगे

मॉस्को 02 जून (वार्ता) रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता के लिए कड़ी सुरक्षा जांच के बाद दुनिया भर के 200 से अधिक पत्रकारों को तुर्की के इस्तांबुल स्थित सिरागन पैलेस में प्रवेश की अनुमति दी गयी है।

संवाद समिति स्पूतनिक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तुर्की के एक राजनयिक सूत्र ने स्पूतनिक को बताया कि रूस-यूक्रेन वार्ता करीब आधी रात को शुरू हो सकती है। तुर्की के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की बैठक के लिए वार्ता स्थल पर विस्फोटकों की तलाश के वास्ते खोजी स्वान सहित सभी अत्याधुनिक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये हैं।

रविवार को इस्तांबुल पहुंचे रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की कर रहे हैं और इसमें उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुज़िन, रूसी जनरल स्टाफ मुख्य निदेशालय के प्रमुख इगोर कोस्त्युकोव और उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन भी शामिल हैं।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पहले कहा था कि रूसी प्रतिनिधिमंडल दो जून को इस्तांबुल में वार्ता के दूसरे दौर के दौरान यूक्रेनी पक्ष को समझौते पर एक ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिये तैयार है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेन्ज्या ने शुक्रवार को कहा था कि रूस इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ आगामी संभावित वार्ता में बातचीत की प्रक्रिया के

लिये दोनों पक्षों के दृष्टिकोण पर ज्ञापनों का आदान-प्रदान करने का प्रस्ताव करता है।

गौरतलब है कि मई के मध्य में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रस्ताव दिया कि यूक्रेन 15 मई को इस्तांबुल में बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी बातचीत फिर से शुरू करे। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार यूक्रेन के साथ प्रस्तावित वार्ता का लक्ष्य संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करना और रूस के हितों को सुनिश्चित करना है। रूसी प्रतिनिधिमंडल 15 मई को इस्तांबुल पहुंचा और अगले दिन बैठक हुई और लगभग दो घंटे तक चली। श्री मेडिंस्की ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने संभावित युद्धविराम के लिये अपने विचार प्रस्तुत करने पर भी सहमति व्यक्त की है। उन्होंने यूक्रेन के साथ बातचीत जारी रखने के लिए रूस के तैयार होने की भी जानकारी दी।

Next Post

चालक को लगी झपकी, ट्रक में जा घुसी कार

Mon Jun 2 , 2025
शाजापुर।ग्राम अभयपुर के पास इंदौर के टाइल्स व्यापारी हादसे का शिकार हो गए. वो खुद कार चला रहे थे. इस दौरान उनको झपकी लगी और कार दूसरी साइड चली गई. जहां वह सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी. गनीमत रही कि हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई और कार […]

You May Like