किशोर दा की जयंती पर सजी सुमधुर शाम, गूंजे सदाबहार नगमे

भोपाल। मुस्कान संगीत समूह के गायक गायिकाओं ने लायन सिटी गार्डन में किशोर दा की जयंती की पूर्व संध्या पर मधुर गीतों की शाम सजाई। समूह के प्रमुख मोहन बेलानी और उनके साथियों ने सुमधुर गीत किशोर कुमार के अंदाज में सुनाए।किशोर दा को याद करते हुए अशोक मनवानी ने कहा कि किशोर कुमार मध्य प्रदेश की माटी में जन्मे थे। जन्म भूमि खंडवा से उन्हें बेहद लगाव था। एक गायक होने के साथ ही वे फिल्मों में नायक भी बने ,निर्देशक भी बने और संगीत निर्देशन देने का कार्य भी किया। ऐसी बहुमुखी प्रतिभा रखने वाले किशोर कुमार मध्य प्रदेश की शान हैं। सरस्वती मां के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में सुरंगमा सक्सेना, सोनाली श्रीवास्तव, चाहत कौर, प्रकाश साधवानी, मनीषा बुधौलिया, मनीष सक्सेना आदि ने किशोर कुमार के गाए एकल और युगल गीतों की पेशकश दी।

Next Post

बैरसिया में शिक्षा के नए युग का आगाज़, सीएम डॉ. यादव ने सांदीपनि विद्यालय का किया लोकार्पण

Sun Aug 2 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बैरसिया में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण केवल नए विद्यालय भवन का शुभारंभ नहीं, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के नए युग और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। यह विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा और […]

You May Like