नीमच ने जीते 13 स्वर्ण पदक, बना उज्जैन संभागीय वूशू चैम्पियन

नीमच। 69वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन वात्सल्य भवन नीमच में किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य ओ.पी. बंसल, जिला क्रीड़ा अधिकारी सावित्री मालवीय तथा मुख्य निर्णायक भरत सिंह कुमावत की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास और शाजापुर जिलों की चयनित टीमें शामिल हुईं। लगभग 200 बालक-बालिकाओं ने 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में विभिन्न वजन वर्गों में दमखम दिखाया। कई रोमांचक मुकाबलों के बीच नीमच जिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण पदक अपने नाम किए और अवर-ऑल चैम्पियन बनकर वूशू उज्जैन संभागीय चैम्पियन का खिताब बरकरार रखा।नीमच के विजेता खिलाडिय़ों में 17 वर्ष आयु वर्ग में मयंक वर्मा (45 कि.ग्रा.), काव्य जाटव (60 कि.ग्रा.), अब्बास (65 कि.ग्रा.), अश्विनी कैथवास (48 कि.ग्रा.), मिनाक्षी (52 कि.ग्रा.), गुनगुन यादव (60 कि.ग्रा.) और कुलसुम (70 कि.ग्रा.) शामिल रहे। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग में आजाद वर्मा (65 कि.ग्रा.), नकुल खताबिया (70 कि.ग्रा.), काजल सालवी (45 कि.ग्रा.), वंशिका नागलोथ (48 कि.ग्रा.), अलफिया (52 कि.ग्रा.) और रैबैका (70 कि.ग्रा.) ने स्वर्ण पदक जीते।निर्णायक मंडल में मुख्य निर्णायक की भूमिका भरत सिंह कुमावत ने निभाई, जबकि तृषिता सोलंकी,भावना सोलंकी, दीपक कुमावत, कमलेश नागदा, दक्ष मांगरिया, अश्विनी सिंह, खुबी देपन और ईशा रावल सहायक निर्णायक रहे।नीमच के ये विजेता खिलाड़ी आगामी 69वीं राज्य स्तरीय शालेय वूशू प्रतियोगिता, जो 2 से 6 अक्टूबर 2025 तक ग्वालियर में आयोजित होगी, में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि ने नीमच का नाम एक बार फिर खेल जगत में गौरवान्वित किया है।

Next Post

चांदामेटा में युवकों ने लहराया फिलिस्तीनी झंडा, विवाद बढ़ा

Fri Sep 5 , 2025
छिंदवाड़ा/ परासिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर चांदामेटा में निकाली गई रैली उस समय विवादों में घिर गई, जब कुछ युवकों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। इस घटना को लेकर विहिप ने आपत्ति दर्ज कराते हुए एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा और कथित युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग […]

You May Like