रनेह थाना क्षेत्र में पति ने फांसी लगाई, पत्नी गंभीर घायल में कमरे में मिली

दमोह:जिले के रनेह थाना अंतर्गत ग्राम तालगांव में सुरेश पिता भद्दी अहिरवार उम्र 27 ने अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। उसी कमरे में उसकी पत्नी अंजू अहिरवार 25 वर्ष गंभीर घायल अवस्था में मिली।दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया। उसे पहले हटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. कौशिकी सिंह राजपूत और टीम ने उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया है।मौके पर रनेह थाना प्रभारी नीतीश जैन सहित पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

जेल की सलाखों के पीछे आस्था का अनूठा संगम: 550 बंदियों ने रखा उपवास, खुद बनाई मां दुर्गा की इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं, कर रहे पूजा

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर: देश भर में नवरात्रि पर्व की धूम के बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर में आस्था और भक्ति की धारा बह रही है। जेल में बंद 550 बंदियों ने नवरात्र का उपवास रखा है। बंदियों ने मिलकर दुर्गा प्रतिमाएं खुद बनाई हैं, जिनका पूरे विधि विधान से […]

You May Like

Play sound