उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार रात 12 बजे श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए पट खोले गए। दर्शन का यह विशेष अवसर केवल वर्ष में एक बार ही मिलता है।
रात्रि 12:15 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे तक करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
