मुंबई, ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही फिल्म मिर्जापुर द मूवी को लेकर दर्शकों का क्रेज सातवें आसमान पर है।
‘गोलू गुप्ता’ के रोल से श्वेता त्रिपाठी ने सीखी बड़ी सीख
श्वेता त्रिपाठी ने गोलू गुप्ता के सफर पर अपनी सोच बताते हुए कहा कि एक कलाकार के तौर पर इस किरदार ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। उनका मानना है कि सिनेमा या कहानियों में ऐसे किरदारों को लिखा जाना बेहद जरूरी है, जिनमें कमियां हों और जो पूरी तरह से आदर्श न हों। एक इंसान के रूप में हर व्यक्ति गलतियां करता है और उन्हीं कमियों के साथ आगे बढ़ता है। जब पर्दे पर त्रुटिपूर्ण और स्वाभाविक रोल दिखाए जाते हैं, तो आम दर्शक उनके साथ आसानी से खुद को जोड़ पाते हैं।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 10 हजार शोज के साथ एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड!
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को 10 हजार से ज्यादा शोज मिल चुके हैं। वहीं रात 10.30 बजे तक फिल्म मिर्जापुर: मूवी के 2 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है।
